जी हाँ, कुछ ऐसी साधारण चीजें जो हर घर के किचन में मौजूद रहती हैं, वे बवासीर को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन 3 प्राकृतिक उपायों के बारे में जो न केवल राहत देते हैं, बल्कि इसे दोबारा होने से भी रोकते हैं।
1. त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद का अमूल्य उपहार है। यह तीन चीजों हरड़, बहेड़ा और आंवला का मिश्रण होता है। त्रिफला न केवल कब्ज को खत्म करता है, बल्कि आंतों को साफ रखता है और बवासीर के दर्द व सूजन में भी राहत देता है। रोज़ रात सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें।
2. अलसी के बीज
अलसी (फ्लैक्स सीड्स) फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन में सहायक है और मल को नरम बनाती है। इससे शौच के समय दर्द नहीं होता और बवासीर की सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है। रोज़ सुबह एक चम्मच अलसी के बीज गर्म पानी के साथ लें या दही/सलाद में मिलाकर खाएं।
3. एलोवेरा
एलोवेरा जेल को आप त्वचा पर तो लगाते ही होंगे, लेकिन इसका सेवन भी बवासीर में लाभकारी होता है। यह आंतरिक सूजन को कम करता है और जलन में राहत देता है। इसके साथ ही, एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाने से भी काफी सुकून मिलता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। बाहरी बवासीर हो तो दिन में 2 बार प्रभावित हिस्से पर भी हल्के हाथों से लगाएं।
0 comments:
Post a Comment