क्या आपका BP आपकी उम्र के अनुसार ठीक है? यहां जानें

हेल्थ डेस्क। आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में ब्लड प्रेशर (BP) का बढ़ना या कम होना आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग बिना किसी लक्षण के हाई या लो BP का शिकार हो जाते हैं, जिससे दिल, किडनी और ब्रेन पर गंभीर असर पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के अनुसार ब्लड प्रेशर का एक आदर्श स्तर होता है? यदि BP इससे ऊपर या नीचे हो, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है।

ब्लड परेशान हमारे शरीर के संचार तंत्र का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। यह हमारे दिल द्वारा रक्त को शरीर के विभिन्न हिस्सों में पंप करने की क्षमता को दर्शाता है। आमतौर पर BP को दो संख्याओं में मापा जाता है: सिस्टोलिक (ऊपरी संख्या) जब दिल धड़कता है, डायस्टोलिक (निचली संख्या) जब दिल आराम करता है।

उम्र के अनुसार BP का सामान्य स्तर क्या होना चाहिए?

डॉक्टरों के अनुसार, सामान्य ब्लड प्रेशर का स्तर उम्र के साथ थोड़ा-थोड़ा बदलता है। नीचे दी गई तालिका में उम्र के हिसाब से औसतन BP रेंज बताई गई है:

1 से 5 वर्ष की उम्र

सामान्य BP: 80/50 से 100/80 mmHg

इस उम्र में बच्चों की हृदय प्रणाली विकासशील होती है। उनका ब्लड प्रेशर आमतौर पर वयस्कों की तुलना में कम होता है। अगर बच्चा बहुत सुस्त रहता है या थकान जल्दी हो जाती है, तो डॉक्टर से जांच कराना चाहिए।

6 से 13 वर्ष की उम्र

सामान्य BP: 90/60 से 110/80 mmHg

स्कूल जाने की उम्र में बच्चों में शारीरिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इसलिए इस उम्र में ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ता है लेकिन फिर भी यह बच्चों के मानक के अनुसार ही रहता है।

14 से 18 वर्ष की उम्र

सामान्य BP: 100/60 से 120/80 mmHg

किशोरावस्था में हार्मोनल बदलाव के कारण BP में उतार-चढ़ाव सामान्य है। लेकिन यदि लगातार हाई या लो BP देखा जाए तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

19 से 40 वर्ष की उम्र

सामान्य BP: 110/70 से 120/80 mmHg

युवावस्था से लेकर शुरुआती अधेड़ उम्र तक, यह वह समय होता है जब व्यक्ति अधिकतम कार्यरत रहता है। जीवनशैली का असर इस उम्र में BP पर सबसे ज़्यादा होता है।

41 से 60 वर्ष की उम्र

सामान्य BP: 120/80 से 130/85 mmHg

इस उम्र में हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए BP की निगरानी और नियंत्रण बहुत आवश्यक है। हल्का बढ़ा हुआ BP भी भविष्य में हृदय रोग, स्ट्रोक या किडनी की बीमारी का कारण बन सकता है।

60 वर्ष से अधिक की उम्र

सामान्य BP: 120/80 से 140/90 mmHg

बुज़ुर्गों में धमनियां कठोर हो जाती हैं, जिससे BP थोड़ा बढ़ सकता है। 140/90 mmHg तक का BP इस उम्र में कई बार सामान्य माना जा सकता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है।

0 comments:

Post a Comment