1. संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका इस क्षेत्र में निर्विवाद नेता है। उसके पास सबसे अधिक और सबसे आधुनिक परमाणु पनडुब्बियों का बेड़ा है। अमेरिका के पास लगभग 68 परमाणु पनडुब्बियां हैं। इन पनडुब्बियों में से कई में बैलिस्टिक मिसाइलें तैनात होती हैं, जो अमेरिका के रणनीतिक परमाणु त्रिकोण का हिस्सा हैं।
2. रूस
रूस, जो सोवियत संघ के समय से ही समुद्री शक्ति रहा है, आज भी इस क्षेत्र में अग्रणी है। रूस के पास लगभग 30 से अधिक न्यूक्लियर पनडुब्बियां हैं। रूस की Borei-class सबमरीन आधुनिक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस हैं, जो शत्रु देश को जवाब देने की क्षमता रखती हैं।
3. चीन
चीन ने हाल के वर्षों में समुद्री शक्ति पर बहुत ध्यान दिया है। चीन के पास लगभग 12-15 न्यूक्लियर सबमरीन हैं। चीन की परमाणु पनडुब्बियां मुख्य रूप से दक्षिण चीन सागर और प्रशांत क्षेत्र में गश्त करती हैं। हालांकि तकनीकी रूप से ये अमेरिका और रूस से पीछे हैं, लेकिन चीन तेजी से क्षमताएं बढ़ा रहा है।
4. फ्रांस
फ्रांस यूरोप का एकमात्र देश है जिसके पास स्वतंत्र रूप से विकसित की गई परमाणु पनडुब्बी क्षमता है। इसके बस 10 के आसपास पनडुब्बियां हैं। फ्रांस की पनडुब्बियां भी परमाणु हथियारों से लैस होती हैं और यह उसके ‘न्युक्लियर डिटरेंस’ का हिस्सा हैं।
5. यूनाइटेड किंगडम
ब्रिटेन की परमाणु सबमरीनें उसके 'Continuous At-Sea Deterrent' (CASD) का हिस्सा हैं। यानी एक पनडुब्बी हमेशा समुद्र में तैनात रहती है। ब्रिटेन के पास 4 बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन हैं। प्रत्येक पनडुब्बी ट्राइडेंट मिसाइलों से लैस होती है, जिनमें परमाणु वॉरहेड लगे होते हैं।
6. भारत
भारत इस एलीट क्लब में शामिल होने वाला छठा देश है, जिसने स्वदेशी तकनीक से परमाणु पनडुब्बी विकसित की है। भारत के पास दो परमाणु पनडुब्बियां मौजूद हैं। इन मिसाइलों को के-15 और के-4 मिसाइलों से लैस किया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment