फिटमेंट फैक्टर से बदलेगा पूरा गणित
वेतन आयोग में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है। फिलहाल यह करीब 2.57 है, जिसे बढ़ाकर 3.5 या उससे अधिक किया जा सकता है। इसका सीधा असर बेसिक सैलरी पर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो नए फिटमेंट के बाद यह लगभग 25,000 से 30,000 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी बेसिक बढ़ते ही पूरी सैलरी संरचना ऊपर चली जाएगी।
DA में क्या होगा बदलाव?
नए वेतन आयोग के लागू होते ही महंगाई भत्ता (DA) आमतौर पर रीसेट कर दिया जाता है। इसका मतलब है कि शुरुआत में DA कम दिख सकता है, लेकिन जैसे-जैसे महंगाई बढ़ेगी, DA फिर से बढ़ना शुरू होगा।
घोषणा में देरी, लेकिन उम्मीद बरकरार
आमतौर पर डीए का मार्च तक ऐलान हो जाता है, लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों के बीच उत्सुकता और इंतजार दोनों बढ़ गए हैं। महंगाई दर के आंकड़ों के आधार पर इस बार 2% की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे कुल DA 58% से बढ़कर 60% हो सकता है।
'कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स' और अन्य यूनियनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जल्द इसकी घोषणा करने की मांग की है। ताकि कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हो सकते और महंगाई से राहत मिल सके।

0 comments:
Post a Comment