जानकारी के अनुसार, 14 जून को सूर्य देव वृषभ राशि में अपनी यात्रा के अंतिम चरण में रहेंगे। इसके अगले ही दिन यानी 15 जून 2026 को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से मौजूद बुध ग्रह के साथ सूर्य की युति से शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसी समय चंद्रमा की उपस्थिति से त्रिग्रही योग भी बनेगा, जिसका असर 14 जून की रात से ही महसूस किया जा सकता है।
किन 5 राशियों को मिलेगा लाभ
1. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ माना जा रहा है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
2. सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और सम्मान दिलाने वाला हो सकता है। नौकरी और व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं।
3. कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं।
4. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि का हो सकता है। नए कामों की शुरुआत सफल हो सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।
5. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस योग से धन लाभ और नए अवसर मिलने की संभावना है। निवेश और करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment