रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! यूपी में इस रूट पर तीसरी रेल लाइन का विस्तार

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे की निर्माण इकाई ने तीसरी रेल लाइन के बचे हुए कार्य को तेजी से शुरू कर दिया है। यह परियोजना क्षेत्र में रेल यातायात को सुगम और तेज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लगभग 5 किलोमीटर का बचे हुए हिस्से पर काम शुरू

गोंडा जंक्शन से कचहरी रेलवे स्टेशन के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबे हिस्से में तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस काम को 10 जून से शुरू किया गया है, जो 10 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग कार्यों के जरिए ट्रैक को पूरी तरह तैयार किया जाएगा।

10 जुलाई को होगा सीआरएस निरीक्षण

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 10 जुलाई को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में मंजूरी मिलने के बाद इस रूट पर तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

40 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित

तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते लगभग 40 दिनों तक मेगा ब्लॉक लागू किया गया है। इस दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों में बदलाव किया है। करीब 40 ट्रेनें निरस्त की गई हैं, लगभग 53 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

रेलवे नेटवर्क को मिलेगा बड़ा फायदा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना गोंडा और आसपास के क्षेत्रों में रेल यातायात को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। तीसरी लाइन शुरू होने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आएगी और संचालन क्षमता में भी सुधार होगा।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस परियोजना के पूरा होने के बाद गोंडा क्षेत्र में रेल संचालन और अधिक सुचारू हो जाएगा। माल गोदाम क्षेत्र में बने प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर भी ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से माल परिवहन को भी गति मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment