इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 29 जून 2026 निर्धारित की गई है।
170 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC की ओर से जारी भर्ती में कुल 170 रिक्त पद शामिल हैं। इसमें विधान भवन रक्षक और अग्निक/अग्निरक्षक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) का स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानकों को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
आवेदन की आखिरी तारीख 29 जून
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन जमा करने के लिए 29 जून 2026 तक का समय है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम समय में किसी तकनीकी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। सुरक्षा विभाग से जुड़े इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को सरकारी सेवा का मौका मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment