10 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा प्रोजेक्ट
इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एजेंसियों का चयन किया गया है। आने वाले मानसून को ध्यान में रखते हुए काम की गति को और तेज कर दिया गया है।
कहां बन रहे हैं चेकडैम?
इस योजना के तहत दो प्रमुख स्थानों पर चेकडैम बनाए जा रहे हैं। पहला चेकडैम फतुहा प्रखंड की जैतीया पंचायत में धारदा नदी पर बनाया जा रहा हैं। जबकि, दूसरा चेकडैम बाढ़ अनुमंडल के महाने नदी पर, जिसे अंदौली चेकडैम के नाम से जाना जाएगा। अंदौली चेकडैम का निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसका कार्य जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों को फायदा?
इन चेकडैम के बनने से नदी के पानी को लगभग डेढ़ मीटर तक रोका जा सकेगा और इसे आवश्यकतानुसार खेतों की ओर मोड़ा जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी आसानी से उपलब्ध होगा, खासकर गेहूं जैसी फसलों की सिंचाई में बड़ी राहत मिलेगी।
व्यापक क्षेत्र को लाभ
अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से दोनों क्षेत्रों के लगभग 20 गांवों (प्रत्येक क्षेत्र के 10-10 गांव) के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। करीब 3000 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से भूजल स्तर में सुधार होने की भी उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में पानी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
0 comments:
Post a Comment