बिहार में 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, नोटिश हुआ जारी

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिवान जिला न्यायालय ने Temporary Attender के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जो अभ्यर्थी न्यायालय में काम करने का अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्धारित तारीख तक फॉर्म जमा करना जरूरी है।

10 पदों पर होगी भर्ती

सिवान जिला न्यायालय की ओर से जारी भर्ती में Temporary Attender के कुल 10 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा और छूट से जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों के अनुसार होगी।

अंतिम तारीख

सिवान जिला न्यायालय भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन भेजना होगा।

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र निर्धारित पते पर जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म उम्मीदवार सिवान जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment