1. 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार ने 20 नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा है। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
2. उद्योगों को 30 दिन में मंजूरी
सीएम ने कहा की निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार नई व्यवस्था लागू कर रही है, जिसके तहत सभी औद्योगिक प्रस्तावों को 30 दिनों के भीतर मंजूरी दी जाएगी। इससे कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया आसान होगी।
3. डिफेंस कॉरिडोर की बड़ी योजना
राज्य में रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राजगीर और मुंगेर में डिफेंस कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की गई है। इससे निवेश और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी।
4. एयर कनेक्टिविटी पर जोर
बिहार में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों में एयरपोर्ट, हेलीपैड और एयरस्ट्रिप विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। राजगीर और कैमूर क्षेत्र में नई एयरस्ट्रिप का भी प्रस्ताव है।
5. बुनियादी ढांचे का विस्तार
राज्य में सड़क और बिजली व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों के विस्तार और गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
6. सौर ऊर्जा को बढ़ावा
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लाखों परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे लोगों को सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध होगी।
7. शिक्षकों के वेतन और पेंशन
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में शिक्षकों के वेतन और पेंशन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। इसे सरकार की प्राथमिकता बताया गया।
8. बड़ी परियोजनाओं की खुद करेंगे समीक्षा
100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे, ताकि विकास कार्यों में देरी न हो और योजनाएं समय पर पूरी की जा सकें।

0 comments:
Post a Comment