जिलों की मांग के बाद बढ़ाई गई अवधि
बताया जा रहा है कि कुछ जिलों के अधिकारियों ने राशन वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर शासन को जानकारी दी थी। कई जगहों पर लाभार्थियों की संख्या अधिक होने और अन्य कारणों से तय समय में वितरण पूरा नहीं हो सका। स्थिति की समीक्षा के बाद खाद्य एवं रसद विभाग ने वितरण की समय सीमा बढ़ाने के निर्देश जारी किए।
सुबह से रात तक खुलेंगी राशन दुकानें
नई व्यवस्था के तहत उचित दर की दुकानों पर अब 15 जून तक राशन मिलेगा। लाभार्थियों की सुविधा के लिए वितरण का समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है। इससे लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार राशन लेने का ज्यादा समय मिलेगा और भीड़ की समस्या भी कम हो सकेगी।
जानिए किस कार्ड पर कितना मिलेगा राशन
सरकार की योजना के तहत अलग-अलग श्रेणी के कार्ड धारकों को तय मात्रा में खाद्यान्न दिया जाएगा।
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को: प्रति परिवार 35 किलो अनाज, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है
पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को: प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं, प्रति यूनिट 3 किलो चावल मिलेगा,
पोर्टेबिलिटी सुविधा भी जारी रहेगी
सरकार ने राशन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पोर्टेबिलिटी सुविधा भी जारी रखी है। इसके तहत लाभार्थी जरूरत पड़ने पर अपने तय राशन दुकान के अलावा किसी अन्य उचित दर दुकान से भी राशन ले सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए मददगार है जो काम या अन्य कारणों से दूसरे स्थान पर रहते हैं।

0 comments:
Post a Comment