HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

यूपी के देवरिया, सीतापुर और उन्नाव में 1291 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के देवरिया, सीतापुर और उन्नाव में 1291 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

पदों का विवरण : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने 1291 Nursing Officer पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से  B.Sc Nursing, Diploma, Graduate आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीम 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : UR, OBC, EWS के लिए आवेदन शुल्क 1180/- रुपया। जबकि SC, ST, PWD के लिए आवेदन शुल्क 708/- रुपया।

आवेदन प्रक्रिया : आप किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.kgmu.org/job.php

वेतनमान : 44900-142400/-प्रतिमाह। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2023

नौकरी करने का स्थान : देवरिया, सीतापुर और उन्नाव।

बक्सर : बिहार में अब मोबाइल से काटे खेत का रसीद

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोग अब अपने मोबाइल से किसी भी खेत का रसीद काट सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लगान जमा करने तथा खेत के रसीद काटने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

खबर के अनुसार इससे पहले बिहार में खेत के रसीद काटने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आसानी के साथ खेत का रसीद काट सकते हैं। 

बिहार में अब मोबाइल से काटे खेत का रसीद?

स्टेप-1 .मोबाइल फोन में गूगल को ओपन करें।

स्टेप-2 .अब बिहार भूमि को सर्च कर Online Lagan पर क्लिक करें।

स्टेप-3 .इसके बाद आप अब ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प को चुनें।

स्टेप-4 .अब आपके समने एक फॉर्म खुलेगा, उसमे लगान विवरण भरकर खोजें।

स्टेप-5 .अब रैयत का नाम देखें और ऑनलाइन पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप-6 .इसके बाद पेमेंट मोड एवं बैंक सेलेक्ट कर, ऑनलाइन के द्वारा लगान को जमा करें। 

स्टेप-7 .अब आप जमीन के रसीद को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें। आप इसका इतेमाल सभी जगह कर सकते हैं।

बक्सर : उधना-बरौनी स्पेशल वाया पाटलिपुत्र चलेगी

बक्सर : उधना से बरौनी के बीच चलने वाले समर स्पेशल ट्रेन अब वाया पाटलिपुत्र चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। उधना से 26 और बरौनी से 28 जून से यह ट्रेन परिवर्तन मार्ग के द्वारा चलाया जायेगा।

अगर आप इस समर स्पेशल ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक करें। साथ ही साथ ऑफलाइन या ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करके तय समय पर यात्रा कर सकते हैं।

उधना-बरौनी स्पेशल वाया पाटलिपुत्र चलेगी?

ट्रेन नंबर 09033 : उधना-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन 26 जून से प्रत्येक सोमवार, बुधवार को उधना से रात 8.35 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 2 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया पाटलिपुत्र संचलित की जाएगी।

ट्रेन नंबर 09034 : बरौनी-उधना समर स्पेशल ट्रेन 28 जून से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार को बरौनी से सुबह 11 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 3.07 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन वाया पाटलिपुत्र संचलित की जाएगी।

बक्सर : बिहार में 12वीं पास को मिलता हैं 12 हजार

बक्सर : बिहार में 12वीं पास युवाओं को सरकार के द्वारा हर महीने एक हजार यानि सलाना 12 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता मिलता हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह भत्ता केवल उन युवाओं को ही मिलता है जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख से कम हो तथा युवा बेरोजगार हो। 

खबर के अनुसार बेरोजगार भत्ता के लिए युवाओं की उम्र 21 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए, तभी वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और बेरोजगारी भत्ता का लाभ उठा सकते हैं। वहीं ग्रेजुएट्स और पोस्टग्रेजुएट्स पास बेरोजगार युवा भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

आवेदन करने के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय, प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मार्कसीट, फोटो, बैंक डिटेल्स, आदि होनी चाहिए। 

ऐसे करें आवेदन :  सबसे पहले विभाग की वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जा कर इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। इसके बाद ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को फटाफट पूरा करें।

बक्सर : बिहार पंचायती राज और कृषि विभाग में 826 पदों पर भर्ती

बक्सर : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पंचायती राज और कृषि विभाग में 826 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में पंचायती राज विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक संवर्ग में 675 पद और कृषि विभाग में भूमि संरक्षण निदेशालय, पटना के अधीन विभिन्न कोटि के कुल 151 नए पदों की मंजूरी दी गई हैं। 

आपको बता दें की इन पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए चयन आयोग के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नोटिश जारी होने के बाद इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती। 

निम्नवर्गीय लिपिक के कुल 593 पद। 

उच्च वर्गीय लिपिक के कुल 42 पद। 

प्रधान लिपिक के कुल 31 पद। 

कार्यालय अधीक्षक के कुल 9 पद।

कृषि विभाग में विभिन्न कोटि के कुल 151 पद।

जबलपुर, भोपाल और इंदौर में 30 पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के जबलपुर, भोपाल और इंदौर में 30 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

1 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिज़ाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग जबलपुर में वैकेंसी।

 पद का नाम : Junior Research Fellow

 योग्यता : M.E/M.Tech

  पदों की संख्या : कुल 01 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : जबलपुर। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 वेतनमान : 31,000 Per Month

 आवेदन करने की अंतिम तिथि :14 जुलाई 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.www.iiitdmj.ac.in

2 .नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च इन एनवायर्नमेंटल हेल्थ में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Technician I, Lab Attendant I

 योग्यता : ITI, 12TH, 10TH

 पदों की संख्या : कुल 28 पद। 

 चयन प्रक्रिया : टेस्ट और इंटरव्यू। 

 नौकरी करने का स्थान : भोपाल।

 वेतनमान : 18,000 - 63,200 Per Month

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.nireh.org

3 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदौर में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Research Associate

 योग्यता : M.Phil/Ph.D

 पदों की संख्या : कुल 01 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : इंदौर।

 वेतनमान : 47,000 रुपया प्रतिमाह।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2023

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.iiti.ac.in

ऐसे करें आवेदन : अगर आप जबलपुर, भोपाल और इंदौर में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

बिहार में दूसरे राज्य के छात्र बन सकेंगे टीचर

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने टीचर भर्ती से संबंधित नियमावली में बड़ा बदलाव किया हैं। इसके तहत दूसरे राज्य के छात्रों को भी बिहार में टीचर बनने का अवसर प्राप्त होगा।

खबर के अनुसार नीतीश कैबिनेट की हुए बैठक में बिहार राज्य अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतर व अनुशासनात्मक कार्रवाई सेवा शर्त नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। साथ ही साथ शिक्षक बहाली में बिहार के स्थायी निवासी की अनिवार्यता ख़त्म कर दी गई हैं। 

बता दें की सरकार के इस फैसले के बाद अब दूसरे राज्यों के लोग भी बिहार टीचर भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं। सरकार के इस स्वीकृति से झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के छात्रों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

पहले से तय शिक्षक बहाली नियमावली के मुताबिक बिहार टीचर भर्ती में अभ्यर्थी को बिहार का निवासी होना अनिवार्य था। लेकिन आज राज्य सरकार ने यह अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब देशभर के अभ्यर्थी बिहार की शिक्षक बहाली के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बक्सर : बिहार में गाय खरीदने के लिए 75% सब्सिडी

बक्सर : बिहार में गाय पालन करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के द्वारा देसी गाय का पालन करने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। इसको लेकर नीतीश कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई हैं। 

खबर के अनुसार आज यानि की मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देसी गायों को पालने के लिए अनुदान देने की घोषणा की। 

बता दें की बिहार में दो-चार देसी गाय की डेयरी इकाई लगाने के लिए सरकार के द्वारा 75 फीसदी तक अनुदान दिया जायेगा। वहीं 15 से 20 देसी गायों की डेयरी इकाई की स्थापना के लिए सरकार के द्वारा 40 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा।

नीतीश सरकार ने इसके लिए 37.50 करोड़ का बजट जारी करने की मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से राज्य के लोग देसी गाय का पालन कर सकते हैं। इससे दूध उत्पादन में बढ़ोत्तरी आएगी और लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

रांची में Certified Security Screener के 23 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: रांची में Certified Security Screener के 23 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पद का नाम : Certified Security Screener

पदों की संख्या : कुल 23 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से  10+2 / Intermediate/ 12th आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन शुल्क : General/OBC/EWS category के लिए आवेदन शुल्क 1,000/- रुपया। जबकि SC/ST category के लिए 800/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.aai.aero/en/recruitment/release/358145

वेतनमान : 15000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : रांची।

WC 2023 Schedule: आईसीसी वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी

WC 2023 Schedule: भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वनडे विश्व कप टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

आपको बता दें की वनडे विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को खेला जायेगा। जबकि भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में होगा। 

वहीं भारत में होने वाले इस वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 15 नवंंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को ईडन गार्डन्स कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगा।

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल?

8 अक्टूबर 2023 को : भारत vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई 

11 अक्टूबर 2023 को : भारत vs अफगानिस्तान  दिल्ली

15 अक्टूबर 2023 को : भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद

19 अक्टूबर 2023 को : भारत vs बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर 2023 को : भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर 2023 को : भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर 2023 को : भारत vs क्वालिफायर 2, मुंबई

5 नवंबर 2023 को : भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता

11 नवंबर 2023 को : भारत vs क्वालिफायर 1 , बेंगलुरु

आरा-बक्सर के रास्ते दानापुर-वलसाड ट्रेन 29 अगस्त तक चलेगी

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दानापुर-वलसाड समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों को इसके बारे में जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार दानापुर-वलसाड समर स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त तक आरा-बक्सर के रास्ते चलाई जाएगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

आरा-बक्सर के रास्ते दानापुर-वलसाड ट्रेन 29 अगस्त तक चलेगी?

ट्रेन नंबर 09025 : वलसाड-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 अगस्त तक बढ़ाया गया हैं। यह ट्रेन पहले से निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। 

ट्रेन नंबर 09026 : दानापुर-वलसाड समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 अगस्त तक बढ़ाया गया हैं। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। 

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन : दानापुर, आरा जंक्शन, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर जंक्शन, सतना, कटनी जंक्शन, जबलपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, खंडवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, नंदुरबार, भेस्तान वलसाड। 

बक्सर : गांवों में शुरू करें तीन बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

बक्सर : बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग गांवों में भी कई तरह के बिजनेस शुरू कर सकते हैं। साथ ही साथ अच्छी कमाई कर अपने आय को बढ़ा सकते हैं तथा अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे तीन ऐसे बिजनेस के बारे में जिसे आप अपने गांव में शुरू कर सकते हैं। 

गांवों में शुरू करें तीन बिजनेस, लाखों में होगी कमाई?

1 .मशरूम की खेती : बता दें की शहर के बाजारों में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ रही हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए आप गांवों में मशरूम की खेती कर लाखों की कमाई कर सकते हैं। सरकार के द्वारा मशरूम की खेती के लिए ट्रेनिंग के साथ सब्सिडी भी दी जाती हैं।

2 .मधुमक्खी पालन : ग्रामीण इलाकों के किसान मधुमक्खी पालन का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ एक छोटा सा बगीचा होना चाहिए जहाँ मधुमक्खी का बक्सा रखा जा सके। मधुमक्खी पालन को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाती हैं।

3 .जैविक खाद का व्यवसाय : बिहार में खेती करने के लिए खाद का होना अति आवश्यक है। ऐसे में आप खाद की डिमांड देखते हुए जैविक खाद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। दरअसल रासायनिक खाद खेतो में डालने से खेत की उर्वरक शक्ति कम जाती है। जिसके कारण लोग अपनी खेतों में जैविक खाद डाल रहें। दिन प्रतिदिन इसकी मांग बढ़ रही हैं।

लुधियाना में Project Associate के पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: लुधियाना में Project Associate के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने Project Associate के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc, B.Tech/B.E आदि होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 14 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.web.pau.edu

वेतनमान : 20000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : लुधियाना।

धनबाद में Junior Research Fellow के पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: धनबाद में Junior Research Fellow के पदों पर भर्ती निकली हैं। ये भर्ती इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस धनबाद के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस धनबाद ने Junior Research Fellow के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Tech/B.E, M.E/M.Tech आदि होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया :  इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस धनबाद के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस धनबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.ismdhanbad.ac.in

वेतनमान : 31,000 - 35,000 Per Month 

नौकरी करने का स्थान : धनबाद।

अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत समेत 15 जिलों में होगी तेज बारिश

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में इस समय मानसून सक्रिय हो गया हैं। जिसके कारण गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत समेत कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को वलसाड और दमण व दादरा नगर हवेली में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। 

वहीं गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, खेडा, पंचमहाल, दाहोद, भरुच, तापी, नवसारी, कच्छ, गिर सोमनाथ और अमरेली आदि जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना वक्त की गई हैं। इन जिलों में कई स्थान पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार तक गुजरात के कुछ-कुछ भागों में भारी तो कहीं पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। आपको बता दें की राज्य में सक्रिय हुए मानसून के चलते मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी भी जारी किया हैं।

पटना : बिहार में तेजी से फैल रहा चिकनपॉक्स

पटना : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के अलग-अलग जिलों में चिकनपॉक्स तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यापालक निदेशक संजय कुमार सिंह को इस सन्दर्भ में एडवाइजरी जारी की है। साथ ही साथ चिकनपॉक्स से बचाव एवं उपचार को लेकर निर्देश दिए हैं।

बता दें की बिहार में सबसे ज्यादा सुपौल, सीवान और त्रिवेणीगंज में बच्चे और अन्य आयु वर्ग के लोग चिकनपॉक्स के शिकार हो रहे हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगातार चिकनपॉक्स के मरीज मिल रहे हैं। जिससे की लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान। 

चिकनपाॅक्स के निकले दाने से छेड़छाड़ न करने को कहा गया हैं। 

पीड़ित लोग खूब आराम करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं तथा डॉक्टर की सलाह लें।

पीड़ित लोगों को छींकते या खांसते वक्त नाक/मुंह पर रूमाल या नैपकिन रखने को कहा गया हैं। 

चिकनपॉक्स से पीड़ित बच्चों और व्यक्तियों को छह दिनों तक आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 

नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में 83 पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में 83 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी तीन अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

1 .नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मलेरिया रिसर्च में कई पदों पर वैकेंसी।

 पद का नाम : Technical Assistant, Technician I, Laboratory Attendant

 योग्यता : 10वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आदि।

 पदों की संख्या : कुल 79 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : नई दिल्ली। 

 चयन प्रक्रिया : टेस्ट या इंटरव्यू के माध्यम से।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 जुलाई 2023

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.nimr.org.in

2 .इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Research Assistant

 योग्यता : B.Sc, B.Tech/B.E, M.Sc

 पदों की संख्या : कुल 02 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा 

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 वेतनमान : 20000 रुपया प्रतिमाह।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 05 जुलाई 2023

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.ictmumbai.edu.in

3 .कॉफ़ी बोर्ड ऑफ इंडिया में कई पदों पर निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Technical Assistant

 योग्यता : M.Sc

 पदों की संख्या : कुल 02 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : बेंगलुरु।

 वेतनमान : 30000 रुपया प्रतिमाह।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 जुलाई 2023 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.indiacoffee.org

ऐसे करें अप्लाई : दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और अप्लाई करें।

बक्सर : BPSC Teacher Recruitment 2023 शुरू

बक्सर : बिहार में BPSC Teacher Recruitment 2023 शुरू हो गया हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप फटाफट आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। क्यों की आप 15 जून 2023 से 12 जुलाई 2023 तक BPSC Teacher Online Form भर सकते हैं। 

पद का नाम :  पदों की संख्या। 

प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5) : कुल 79943 पद।

माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10) : कुल 32916 पद। 

स्नातकोत्तर शिक्षक (कक्षा 11-12) : कुल 57602 पद। 

योग्यता : इन पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं, स्नातक + बी.एड./ बी.एल.एड, स्नातकोत्तर + बी.एड./ बी.एल.एड, आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/

वेतनमान : 5200 - 20200 /- रुपया प्रतिमाह(7th Pay Commission के आधार पर)

बिहार के समस्तीपुर में 12वीं पास के लिए वैकेंसी

न्यूज डेस्क: बिहार के समस्तीपुर में 12वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन को पूरा करें।

पदों का विवरण : डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने Agromet Observer के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 10 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : www.rpcau.ac.in

वेतनमान : 21,700 Per Month

नौकरी करने का स्थान : समस्तीपुर।

बक्सर : बिहार में पैतृक संपत्ति पर बहू का अधिकार

बक्सर : बिहार में पैतृक संपत्ति पर अधिकार को लेकर सरकार के द्वारा कई तरह के नियम कानून बनाये गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटी हो, बहू हो, मां हो या पत्नी हो, पैतृक संपत्ति पर कानून में सभी का अधिकार अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की पति की पैतृक संपत्ति पर बहु का अधिकार क्या हैं?

बिहार में पैतृक संपत्ति पर बहु का अधिकार?

1 .कानून के अनुसार शादी की तारीख से बहू को परिवार के सदस्य का दर्जा मिलता हैं। लेकिन यह उसे सहदायिक नहीं बनाता है।

2 .हालांकि अपने पति की मृत्यु के बाद, यानी विधवा के रूप में, एक बहू का अपने पति द्वारा पीछे छोड़ी गई संपत्ति पर अधिकार होता है। 

3 .पति की मृत्यु के बाद पति की संपत्ति पैतृक हो या स्व-अर्जित हो उसपर विधवा के रूप में बहू का अधिकार प्राप्त होता हैं। 

4 .बहू संपत्ति में अपने पति के हिस्से के माध्यम से परिवार की संपत्ति पर अपने अधिकार कर दावा कर सकती हैं।लेकिन वो उस संपत्ति पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकती है जो विशेष रूप से उसके ससुराल वालों की है। 

पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर सभी जिलों के लोगों को सावधान किया हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को बिहार के सभी जिलों में वज्रपात के साथ साथ मेघा गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कई इलाकों में हवाएं चल सकती हैं। 

आपको बता दें की बिहार में फिलहाल मानसून की गति काफी कमजोर हो गई हैं। जिसके कारण भारी बारिश होने की स्थिति उत्पन नहीं हो रही हैं। राज्य के कई जिलों के किसान फिलहाल धान की रोपनी करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 25 जून को मानसून प्रदेश के सभी जिलों में प्रवेश कर गया हैं। लेकिन अच्छी बारिश का सिलसिला जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगा। बताया जा रहा हैं इस दौरान प्रदेश में भारी बारिश होने की पूरी संभावना हैं।

बक्सर : पटना-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार

बक्सर : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने पटना-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार कर दिया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

पटना-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार?

ट्रेन नंबर 03257: दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया हैं। ये ट्रेन  02 जुलाई 2023 एवं 09 जुलाई 2023 को चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 03258 : आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया हैं। ये ट्रेन 03 जुलाई 2023 एवं 10 जुलाई 2023 को चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 03255 : पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया हैं। ये ट्रेन 02 जुलाई 2023 से 13 जुलाई 2023 तक रविवार एवं गुरुवार को चलाई जाएगी। 

ट्रेन नंबर 03256 : आनंद विहार- पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार हुआ हैं। ये ट्रेन 03 जुलाई 2023 से 14 जुलाई 2023 तक शुक्रवार एवं सोमवार को चलाई जाएगी।

बक्सर : बिहार में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आवेदन शुरू

बक्सर : बिहार में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन शुरू हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा की हैं तो आप इस योजना के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

खबर के अनुसार इस योजना के तहत बिहार के 60 से 79 वर्ष की आयु के वृद्धजनों को सरकार द्वारा हर महीने 400 रूपये की पेंशन मिलती हैं। जबकि 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को हर महीने 500 रूपये की पेंशन  प्रदान की जाती हैं। 

बता दें की इस मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ तभी मिल मिलेगा जब आपको केंद्र सरकार/ राज्य सरकार से कोई वेतन, पेंशन, परिवारिक पेंशन अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रहा है। साथ ही साथ आपकी आर्थिक स्थिति खराब हैं। 

ऐसे करें आवेदन : आप वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in//CheckMvpyAadharAuth पर जा कर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, बैंक खाता, फोटो और मोबाइल नंबर आदि होनी चाहिए।

गांधीनगर, सूरत, वडोदरा समेत सभी जिलों में 88 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: गुजरात में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के गांधीनगर, सूरत, वडोदरा समेत सभी जिलों में 88 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए गुजरात लोक सेवा आयोग के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। आप आयोग की वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : गुजरात लोक सेवा आयोग ने Archaeological chemist (Class 2),  Health Officer (Class 2), Emergency Medicine, Archaeological Engineer (Class 2), Assistant Engineer समेत 88 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार MS,  MDS, Diploma/ B.E/ B. Tech (Civil/ Mech) आदि होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 30 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://gpsc-ojas.gujarat.gov.in/AdvtList.aspx?type=lCxUjNjnTp8=

नौकरी करने का स्थान : गांधीनगर, सूरत, वडोदरा समेत सभी जिलों में।

वेतनमान : नियमानुसार(नोटिश देखें)

बक्सर : बिहार में जमीन खरीदते समय पैसा कैसे दें, जानें

बक्सर : बिहार में अगर आप जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप सबसे पहले जमीन के सभी कागजातों की जांच करें। जांच में अगर जमीन के सभी कागज सही पाए जाते हैं, इसके बाद ही आप जमीन की खरीदारी करें। वहीं जमीन खरीदते समय पैसा देने के दौरान कानूनी नियम का पालन आवश्य करें ताकि कोई आपके साथ धोखाधड़ी ना कर सकें।

बिहार में जमीन खरीदते समय पैसा कैसे दें, जानें?

1 .बिहार में जमीन खरीदने के लिए पैसा देने वाले हैं तो आप सबसे पहले जमीन का एग्रीमेंट कराये। 

2 .आप नजदीक के सिविल कोर्ट में जाकर एक हजार के स्टाम्प पेपर पर उस जमीन का एग्रीमेंट लें। 

3 .एग्रीमेंट पेपर पर आप उस जमीन की पूरी डिटेल्स तारीख के अनुसार अंकित करें। 

4 .जमीन खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों उस एग्रीमेंट पेपर पर सिंग्नेचर करें। साथ ही साथ एक गवाह का भी सिग्नेचर लें।

5 .जब उस जमीन का एग्रीमेंट बन जाए, इसके बाद ही जमीन बेचने वालों को पैसा दें ताकि आपके साथ कोई धोखाधड़ी ना हो। 

6 .वहीं जमीन खरीदने के लिए पैसा दे रहें हैं तो आप ऑनलाइन ट्रांसफर या फिर चेक के माध्यम से पैसा दें। कैस पैसा देने से बचें।

लुधियाना : पंजाब में ऑफलाइन बनाएं राशन कार्ड

लुधियाना : पंजाब में गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार के द्वारा राशन कार्ड बनाया जाता हैं। इस राशन कार्ड के द्वारा लोग कम कीमत में राशन का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप यहां राशन कार्ड बनाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

राशन कार्ड के प्रकार। 

बीपीएल: गरीबी रेखा से नीचे जो लोग आते हैं उनके लिए ये कार्ड जारी होता हैं।

एपीएल: गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों के लिए ये कार्ड जारी किया जाता हैं।

अंत्योदय कार्ड: जो परिवार बहुत ही गरीब है और जिनकी आर्थिक हालत बहुत ही खराब है, उनके लिए ये कार्ड जारी होता हैं।

 पंजाब में ऑफलाइन बनाएं राशन कार्ड?

1 .ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको खाद्य एवं आपूर्ति डिपार्टमेंट की ऑफिस में जाना हैं। 

2 .इस ऑफिस से राशन कार्ड हेतु एप्लीकेशन फॉर्म लेना हैं और इस फॉर्म में सभी जानकारियां भरनी हैं।

3 .एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर मांगी जा रही सभी जानकारियों को उनकी निश्चित जगह में दर्ज करना हैं।

4 .जानकारियों को भरने के पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज की फोटोकॉपी को भी साथ में अटैच करना हैं।

5 .इसके बाद संबंधित ऑफिस में जाकर के एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर लेना है और रिसिप्ट हासिल कर लेनी है।

6 .अब खाद्य आपूर्ति एवं रसद डिपार्टमेंट के द्वारा आपके दस्तावेज और आपके एप्लीकेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद राशन कार्ड जारी किया जायेगा।

बक्सर : बिहार स्वास्थ्य विभाग में 4568 पदों पर भर्ती

बक्सर : बिहार के नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार स्वास्थ्य विभाग में 4568 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। 

खबर के अनुसार विभाग ने तकनीकी चयन आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग को इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा लेने का जिम्मा सौंपा है। जल्द ही इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर चयन आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 

बता दें की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें की विभाग ने अगस्त के अंत तक सभी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इन पदों पर होगी भर्ती?

फार्मासिस्ट के 1539 पद। 

ईसीजी टेक्नीशियन के 163 पद।

एक्स-रे तकनीशियनों के 803 पद। 

शल्य कक्ष सहायक (ओटी असिस्टेंट) के 1096 पद।

अस्पतालों में अन्य कार्य निष्पादन के लिए 967 लिपिक के पद।