सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, तो अपनाएं ये 3 टिप्स

डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो सिगरेट का सेवन करते हैं। इसके सेवन से होठ काले पड़ जाते हैं जो देखने में अच्छा नहीं लगता हैं। साथ ही साथ इंसान के होठ जल्दी जल्दी फट जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिस टिप्स की मदद से आप होठ के कालापन को दूर कर सकते हैं तथा फटे होठ से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर किसी व्यक्ति को सिगरेट पीने की वजह से होठ काले पड़ गए हैं तो वो एक चम्मच चीनी को शहद में मिलाकर अपने होठ पर मसाज करें और कुछ देर उसे छोड़ दें। थोड़ी देर बाद आप हल्के गुनगुने पानी से अपने होठ को साफ कर लें। इससे कालेपन की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही साथ होठ का बार-बार फटना भी कम जायेगा। इससे आपके होठ मुलायम रहेंगे।

2 .अगर आपके होठ काले पड़ गए हैं तो आप जैतून के तेल को एक चम्मच चीनी में मिलाकर उसे अपने होठों पर लगाएं। इससे होठों का कालापन दूर हो जायेगा तथा साथ ही साथ होठों का फटना भी कम जायेगा। इससे आपके होठ कोमल और मुलायम रहेंगे। इस टिप्स को आप दिन में कम से कम तीन बार आजमाएं। आपको बहुत जल्द लाभ होगा।

3 .होठों के कालापन को दूर करने के लिए आप कॉफी और बीन्स को पीस कर उसका पाउडर बना लें फिर उसमे जैतून के तेल को डाल कर लेप तैयार करें। इस लेप को अपने होठों पर दिन में कम से कम तीन बार लगाएं। इससे होठों का कालापन दूर हो जायेगा साथ ही साथ आपके होठों का फटना भी कम हो जायेगा। आप इस टिप्स को जरूर अपनाएं इससे बहुत जल्द लाभ होगा।

0 comments:

Post a Comment