नौकरी: अगर आप प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली (NSD) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी करें। क्यों की आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2019 तक हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के आप इसके आधिकारिक वेबसाइट www.ntpccareers.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आप आवेदन करने से पहले एक बार इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। इससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी तथा आवेदन से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।
योग्यता:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बैचलर डिग्री ऑफ आर्ट्स (B.A.) और एनएससी डिप्लोमा इन ड्रामाटिक्स या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है तभी आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी आप इसके नोटिफिकेशन से भी प्राप्त कर सकते हैं।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों का नाम :
सहायक प्रोफेसर : शास्त्रीय भारतीय नाटक
सहायक प्रोफेसर : संगीत
सहायक प्रोफेसर : अभिनय
आवेदन शुल्क :
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये।
अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये।
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट www.ntpccareers.net पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2019 तक हैं।

0 comments:
Post a Comment