हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे नस चढ़ जाने की समस्या होती हैं। इससे इंसान को काफी असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता हैं। जिससे उनकी सेहत भी ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करें कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को आजमा कर आप नस चढ़ जाने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
नस चढ़ जाने की समस्या:
शरीर में नस चढ़ जाने की समस्या पोटेशियन और आयरन की कमी के कारण होता हैं। आयरन की कमी होने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। साथ ही साथ पोटेशियम की कमी होने से मांसपेशियों में खिचाव आता हैं। जिससे नस चढ़ जाने की समस्या उत्पन होती हैं। इस समस्या के कारण व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति भी ख़राब हो जाती हैं।
छुटकारा पाने के उपाय:
अगर आपको नस चढ़ जाने की समस्या होती हैं तो आप चुकंदर के काढ़ा का सेवन करें। आप सबसे पहले चुकंदर को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें और उसे पानी में डाल कर उसे उबालें। इसके बार चुकंदर को छान लें। उस पानी में थोड़ा सा काला नमक और शहद डाल का उसका सेवन करें। इससे नस चढ़ जाने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही साथ आपके शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बना रहेगा।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए केला का सेवन भी लाभकारी होता हैं। क्यों की केला में पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती हैं जो नस में आने वाले खिचाव को रोकने का काम करती हैं। अगर किसी व्यक्ति को नस चढ़ जाने की समस्या होती हैं तो उसे प्रतिदिन एक केला का सेवन करना चाहिए। अगर आप लगातार 15 दिनों तक एक केला का सेवन करते हैं तो नस चढ़ जाने की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

0 comments:
Post a Comment