हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में प्रदूषण के कारण लोगों के चेहरे पर दाग धब्बे की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस दाग धब्बे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण उनके चेहरे से दाग धब्बे की समस्या दूर नहीं हो पाती हैं। आप इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप चेहरे के दाग धब्बे को हटाकर आप चेहरे को सुंदर बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय:
अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर दाग धब्बे की समस्या होती हैं तो उनके लिए मेथी का बीज और मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसके सही इस्तेमाल से दाग धब्बे की समस्या तुरंत ठीक हो जाएगी और चेहरे पर चमक आ जाएगी। क्यों की मेथी के बीज में एंडीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं जो चेहरे पर नए सेल्स का निर्माण करते हैं। इससे पुराने और मरे हुए सेल्स खत्म हो जाते हैं। इससे चेहरे में प्राकृतिक तौर पर चमक आ जाती हैं। तो आईये जानते हैं इसके इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में।
जानें इस्तेमाल करने की विधि:
सबसे पहले आप मेथी के बीज को धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। जब ये सुख जाएँ तो इसे पीस कर इसका पाउडर बना लें। दो चम्मच पाउडर को एक बर्तन में रखें। इस बर्तन में एक चम्मच दही और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। फिर इसे मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। याद रखें की ये पेस्ट ज्यादा पतला ना हो। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। जब ये पेस्ट सुख जाएँ या फिर लगभग एक घंटे के बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। इससे आपके चेहरे में चमक आ जाएगी। साथ ही साथ आपके चेहरे में प्राकृतिक तौर पर निखार आने लगेगा। ये उपाय आप लगातार आजमाएं। इससे चेहरे के दाग धब्बे समाप्त हो जायेंगे तथा आपके चेहरे की त्वचा कोमल और मुलायम रहेगी।

0 comments:
Post a Comment