मच्छरों को भगाने का ये है सबसे अच्छा तरीका, चैन की आएगी नींद

डेस्क: आज के वर्तमान समय में मच्छरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इन मच्छरों के कारण इंसान को सोने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। मच्छरों की वजह से इंसान की नींद पूरी नहीं हो पाती हैं। जिससे इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे देशी तरीकों के बारे में जिन तरीकों को अपना कर आप मच्छरों को भगा सकते हैं तथा चैन की नींद सो सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
अगर आप अपने घर में मौजूद मच्छर को भगाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले लहसुन की 5 से 6 कलियों को अच्छी तरह से पीस लें इसमें बाद उसे एक मिट्टी के बर्तन में रखें और फिर उस बर्तन में 3 से 4 कपूर की टिकिया को मसलकर डाल दें। साथ ही साथ उनमे थोड़ा सा देशी घी डालें। इसके बाद उसे अपने रूम में जला लें। इससे कुछ देर के बाद आपके रूम से सारे मच्छर भाग जायेंगे। इसके बाद आप चैन की नींद सो सकते हैं। 

इतना ही नहीं इस देशी चीज को अगर आप अपने रूम में जलाते हैं तो इससे आपके रूम में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जायेगा। क्यों की कपूर और देशी घी में कई तरह के ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। साथ ही साथ आपके रूम से मच्छर भी भाग जायेगा। इससे रूम में मौजूद जितने भी कीटाणु होंगे वो भी रूम से बाहर आएंगे। इसलिए आप रात में सोने से पहले इस तरीकों से मच्छर को भगा सकते हैं।

मच्छरों को भगाने का दूसरा और सबसे अच्छा तरीका यह हैं की आप कपूर को पीस कर उसे सरसों या नारियल के तेल में मिला लें। इसके बाद शाम के समय मिट्टी के बर्तन में रख कर उसे अपने रूम में जलाएं। इससे आपके रूम में मौजूद मच्छर भाग जायेंगे। इसके कुछ देर बाद आप रूम में जा कर चैन की नींद ले सकते हैं।  

0 comments:

Post a Comment