दिखना है ब्‍यूटिफुल और सिंपल, तो इन तरीकों से दूर करें पिंपल

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके चेहरे पर पिंपल की समस्या होती हैं। पिंपल कारण लड़कियों की खूबसूरती समाप्त हो जाती हैं। जिससे लड़कियां थोड़े चिंतित और उदास रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीकों से बारे में जिस तरीकों को आजमा कर लड़कियां ब्यूटीफुल दिख सकती हैं तथा पिंपल्स की समस्या से खुद को बचा सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की दिखना है ब्‍यूटिफुल और सिंपल, तो इन तरीकों से दूर करें पिंपल। 
पिंपल्स को दूर करने के लिए गुलाबजल लाभकारी होता हैं। इसमें ऐंटी बैक्‍टीरियल और ऐंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं जो पिंपल्स के कारण स्‍किन पर हुई सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाती हैं। 

एलोवेरा जेल पिंपल्स को दूर करने में मददगार है। आप गुलाबजल और ऐलोवेरा एक साथ डबल एजेंट के रूप में काम करता है। सबसे पहले ऐंटी पिंपल फेसवॉश से चेहरे को साफ करें। फिर दोनों के मिक्‍सचर को रूई से पिंपल पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की पिंपल्स समाप्त हो जाएगी। 

चेहरे के पिंपल्स को दूर करने के लिए कंसीलर भी बेहतर ऑप्‍शन है। इसे लगाने से चेहरे पर पिंपल के कारण जो रेडनेस है। वो छिप जाएगी और चेहरे पर स्‍मूथ फिनिश आ जाएगा। आप इस तरीकों को अपना का चेहरे की पिंपल्स ठीक कर सकते हैं। 

पिंपल्स को दूर करने के लिए टूथपेस्‍ट भी लाभकारी होता हैं। इसमें शामिल सामग्री बैक्‍टीरिया को मारने में मदद करती है। इसे लगाने से पिंपल सूख जाते हैं। आपको बता दें, इसके लिए सिर्फ वाइट टूथपेस्‍ट का इस्‍तेमाल करें। ये कारगर साबित होगा। 

0 comments:

Post a Comment