सरकारी बैंकों में 12 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्तियां, यहां करें आवेदन

सरकारी नौकरी: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने 12 हजार से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी की है। जो लोग सरकारी बैंकों में नौकरी का ख्वाब देख रहें हैं वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि : 17 सितंबर, 2019
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर, 2019 

पदों का नाम : बैंक क्लर्क 

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है।

योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय से स्नातक होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप https://ibpsonline.ibps.in वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 

बैंकों के नाम :
इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सिंडिकेट बैंक, आंन्ध्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र। 

0 comments:

Post a Comment