सरकारी नौकरी : अगर आप अपने जीवन में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपको लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख: 17 सितंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तारीख: 16 अक्टूबर 2019 (शाम 05 बजे तक)
योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
पदों के नाम :
सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी),
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जिक्युटिव)
सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एग्जिक्युटिव)
परीक्षा की तारीख :
(पेपर- I): 11 दिसंबर 2019 से 13 दिसंबर 2019
पेपर- II की तिथि: बाद में अधिसूचना जारी की जाएगी
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप https://ssc.nic.in/ वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप इसके नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें।

0 comments:
Post a Comment