लव राशिफल 27 सितंबर: जानें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो नवग्रहों की चाल 27 सितंबर को सिद्धियोग का निर्माण कर रहा हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर हो सकता हैं। इससे कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशि के लोग अपने प्यार से दूर हो सकते हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 27 सितंबर के लव राशिफल के बारे में की लव पार्टनर को लेकर इस दिन आपके सितारे क्या कहते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण मेष, सिंह और धनु राशि के सितारे 27 सितंबर को मिला जुला रहेगा। जिससे इनके लव लाइफ में उतार चढ़ाव आ सकता हैं। इनका लव पार्टनर इनसे नाराज हो सकता हैं। इनके लव लाइफ में कई तरह की समस्या उत्पन हो सकती हैं। अगर आप अपने लव पार्टनर से मुलाकात करने वाले हैं तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आप राधा कृष्ण की आराधना करें। लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, 27 सितंबर के दिन वृष, कन्या और मकर राशि की कुंडली में नवग्रहों की चाल सिद्धियोग का निर्माण कर रहा हैं। जिसके कारण इस राशि के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं। इनके लव लाइफ में मजबूती आ सकती हैं। इस राशि के जातक एक खूबसूरत लव लाइफ सेलिब्रेट कर सकते हैं। लव पार्टनर का साथ इन्हे भाग्यशाली बना सकता हैं। आपके लिए राधा कृष्ण की उपासना करना लाभकारी रहेगा। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 27 सितंबर के सितारे मिथुन, तुला और कुंभ राशि के अनुकूल नहीं हैं। जिससे इन्हे लव पार्टनर से तकरार मिल सकता हैं। इनके लव लाइफ में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती हैं। इस दिन आप अपने गुस्सा पर नियंत्रण रहें। लव पार्टनर से मुलाकात करने के लिए सुबह का समय उत्तम रहेगा। इस दिन लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें। राधा कृष्ण की आराधना करना शुभ रहेगा। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 27 सितंबर के दिन सिद्धियोग का निर्माण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लव भाव  में हो रहा हैं। जिससे इस राशि के जातक को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं। इस दिन इनके सितारे बलवान नजर आ रहे हैं। जिससे इनकी हर ख़ुशी दोगुनी हो सकती हैं। ये लोग प्यार में जीत हासिल कर सकते हैं। लव पार्टनर का साथ इनके लिए लाभकारी साबित हो सकता हैं। इनके सपने भी साकार हो सकते हैं। राधा कृष्ण की कृपा इनपर बनी रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment