हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो सुबह के समय इंसान को ऐसे चीजों के सेवन करना चाहिए जो उनके शरीर को एनर्जी दे। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग कुछ ऐसे चीजों का सेवन कर लेते हैं जो उनके सेहत को नुकसान पहुंचाता हैं। जिससे उनकी सेहत ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के बारे में जिन चीजों का सेवन आप सुबह के समय भूलकर भी ना करें। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
दही: सुबह के समय खाली पेट दही खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड का निर्माण होता है। यह पेट में मौजूद लैक्टिक ऐसिड को मार देता है जिससे ऐसिडिटी की समस्या हो जाती है और पेट में जलन व दर्द ले लेती हैं। इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन ना करें।
टमाटर: सुबह के समय खाली पेट टमाटर का सेवन ना करें। क्यों की टमाटर से पेट में टैनिक ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो मरोड़, गैस जैसी पेट संबंधी समस्या पैदा करता है। इससे इंसान को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं इसलिए इसका सेवन खाली पेट ना करें।
नाशपाती: खाली पेट इस फल को खाना शरीर को अंदरूनी नुकसान पहुंचा सकता है। एक स्टडी के मुताबिक नाशपाती को खाली पेट खाने पर शरीर के अंगों को बाहरी प्रदूषण और सूखने से बचाने वाले म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंचता है।
केला: केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। खाली पेट इस फल को खाने पर खून में पहले से मौजूद इन तत्वों की मात्रा गड़बड़ा जाती है। जिससे बेचैनी होना, उल्टी जैसा लगना, दस्त लगने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन ना करें।
0 comments:
Post a Comment