जानिए, लौकी खाने से दूर रहती है ये 5 बीमारियां

हेल्थ डेस्क: लौकी इंसान के हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी माना जाता हैं। इसके सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करता हैं। क्यों की लौकी में फाइबर, विटामिन C, राइबोफ्लेविन, जिंक, थायमिन, आयरन, मैग्नीशियम तथा मैंगनीज बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां लौकी के सेवन करने से दूर होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
पेशाब संबंधित बीमारी :
अगर किसी व्यक्ति को पेशाब में जलन और दर्द होता हैं तो उसे लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें भी राहत मिलेगी और ये समस्या दूर हो जाएगी। आप लौकी के जूस में एक नींबू निचोड़ कर उसका सेवन करें ये और भी फायदेमंद होगा। 

पीलिया :
लौकी का सेवन लिवर में सूजन का भी अच्छा इलाज है। इससे लिवर का सूजन दूर होता हैं। साथ ही साथ पीलिया और लिवर की सूजन से जुड़ी अन्य बीमारियों में भी लौकी का जूस बहुत फायदेमंद साबित होता है।

दिल को स्वस्थ रखता है:
लौकी का सेवन करने से शरीर का रक्तचाप सामान्य रहता हैं। जिसके कारण दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे दिल की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं। 

अनिद्रा की बीमारी :
यदि आप अनिद्रा से पीड़ित हैं तथा आपको रात के समय नींद नहीं आती हैं तो आप रात के समय लौकी की सब्जी का सेवन करें। इससे आपकी ये समस्या धीरे धीरे कम हो जाएगी। 

कब्ज की बीमारी :
लौकी में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाती हैं। अगर आपके पेट में गैस और कब्ज बने रहते हैं तो आप लौकी की सब्जी का सेवन करें। इससे आपकी ये समस्या धीरे धीरे खत्म हो जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment