हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं। जिन्हे थायराइड की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जिससे महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन महिलाओं के बारे में जिन महिलाओं के शरीर में थायराइड होने का खतरा अधिक होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर किसी महिला के शरीर में हार्मोनिक असंतुलन हैं तथा उनका मासिक धर्म सही समय पर नहीं होता हैं। उन महिलाओं में थायराइड होने का खतरा सबसे अधिक होता हैं और ये महिलाएं बहुत जल्द थायराइड की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। इसलिए अगर किसी महिला में ऐसी समस्या होती हैं तो महिलाएं सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सकें। इससे बचने के लिए महिलाओं को मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।
2 .वैसी महिलाएं जो जंक फ़ूड का सेवन अधिक करती हैं। इससे उनके शरीर का थायराइड ग्लैंड अनियंत्रित होने लगता हैं। जिसके कारण इनमे थायराइड होने का खतरा बढ़ जाता हैं। इसलिए महिलाओं को जंक फ़ूड का सेवन नहीं करनी चाहिए। ये उनके हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। इससे महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती हैं। महिलाएं इस बात पर सदैव ध्यान रखें।
3 .वैसी महिलाएं जिनके शरीर में आयोडीन की कमी होती हैं उन महिलाओं में थायराइड होने का खतरा अधिक होता हैं। क्यों की आयोडीन की कमी होने से थायराइड ग्लैंड की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में धीरे धीरे थायराइड की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अपने फिटनेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा उसे प्रतिदिन आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment