इमली खाने के फायदे -
गले की खराश :
अगर आपके गले में खराश है तो आप इमली के गूदे का काढ़ा बनाकर गरारे करने से गले की खारिश दूर होती है। यह काढ़ा बनाने के लिए पानी में इमली को उबाला जाता है और इससे गरारा करें। इमली का छाल भी इस मकसद के लिए इतनी ही लाभकारी होता है।
पेचिश :
पेचिश की बीमारी को दूर करने के लिए इमली फायदेमंद होता है। आप इमली का पाउडर 6.25 ग्राम बराबर मात्रा में जीरा और चीनी के साथ दिन में दो या तीन बार लेना लें। इमली के पत्तों के रस में चीनी मिलाकर देने से भी पेचिश और खूनी बवासीर दूर हो जाती है।
जोड़ों का दर्द :
अगर आपके जोड़ों में दर्द बना रहता हैं तो आप इमली के पत्तों को पानी में कूटकर पेस्ट बना लिया जाए। यह पेस्ट सूजे हुए जोड़ों और टखनों पर लगाने से सूजन उतर जाती है और दर्द से निजात मिलती है।
लू में फायदेमंद :
गर्मियों में आमतौर पर लू लग जाने से तबीयत खराब हो जाती है। लू में भी इमली फायदेमंद होती है। एक ग्लास पानी में 25 ग्राम इमली भिगोकर इसका पानी पीने से लू नहीं लगती। इसके अलावा इमली का गूदा हाथ- पैर के तले पर लगाने से लू का असर खत्म हो जाता है। इससे इंसान का शरीर भी स्वस्थ रहता हैं।
कब्ज से छुटकारा :
इमली शरीर के पाचन पंटर को बेहतर बनाने का काम करता हैं। इससे डाइजेशन क्रिया अच्छा रहता हैं। जिसके कारण पेट को कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती हैं।

0 comments:
Post a Comment