डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में पुरुषों की चाहत होती हैं की उनके शरीर का स्पर्म स्वस्थ रहें। लेकिन लाइफस्टाइल में बीजी रहने के कारण पुरुषों के शरीर में स्पर्म धीरे धीरे कम हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों के सेवन से पुरुष स्पर्म काउंट और मोटिलिटी बढ़ सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अखरोट :
आपको बता दें की अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरा होता है जो अंडकोष में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर शुक्राणु की मात्रा और उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। यह आर्गिनिन से भी भरा है, जिसे वीर्य की मात्रा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट के भी गुण होते हैं जो आपके रक्त प्रवाह में विषाक्त पदार्थों से लड़ने में मदद करते हैं।
ब्रोकोली :
दरअसल ब्रोकोली में फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। है। जो पुरुष प्रजनन क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक अध्ययन में, दैनिक खुराक में ब्रोकली लेने वाले पुरुषों ने अपने शुक्राणुओं की संख्या में 70% की वृद्धि की।
पालक :
फोलिक एसिड स्वस्थ शुक्राणु के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। पालक और अन्य प्रकार की पत्तेदार हरी सब्जियां इस विटामिन का एक समृद्ध स्रोत हैं। अगर आप स्पर्म काउंट और मोटिलिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपने डाइट में पालक को शामिल करें।
केले :
दरअसल केले विटामिन ए, बी 1 और सी से भरपूर होते हैं। जो आपके शरीर को स्वस्थ शुक्राणु पैदा करने में मदद करते हैं, साथ ही साथ आपके शुक्राणु की उत्पादकता भी बढ़ाते हैं।
शतावरी :
शतावरी में विटामिन सी मि मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इसके सेवन से आपके शुक्राणु पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं । यह आपके अंडकोष की कोशिकाओं की रक्षा करता है और मुक्त कणों से लड़ता है। जिसके कारन स्पर्म काउंट और मोटिलिटी बढ़ जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment