हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो पुरुषों के शरीर में स्पर्म को स्वस्थ रहना बेहद जरुरी हैं। क्यों की स्वस्थ स्पर्म ना रहने से पुरुषों को पिता बनने में परेशानी आती हैं और पुरुष जल्दी पिता नहीं बन पाते हैं। साथ ही साथ पुरुषों की मर्दानगी भी धीरे धीरे कम हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीज के सेवन से बारे में जिस चीज के सेवन से पुरुष अपने स्पर्म को स्वस्थ बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की स्वस्थ स्पर्म के लिए करें इस चीज का सेवन।
पालक का सेवन :
स्वस्थ स्पर्म के लिए पालक का सेवन करना बहुत लाभदायक माना जाता हैं। क्यों की पालक में फॉलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो शुक्राणुओं के लिए ज़रूरी पोषक तत्व है। यह स्वस्थ शुक्राणु के उत्पादन में मदद करता है।
वहीं शरीर में फॉलिक एसिड की कमी होने पर पुरुषों के शरीर में अस्वस्थ स्पर्म्स पनपते है। जिसके कारण स्पर्म्स को एग्स तक पहुंचने में दिक्कत होती है। जिससे पुरुष जल्दी पिता नहीं बन पाते हैं और उन्हें पिता बनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
इस परेशानियों से बचने के लिए पुरुष प्रतिदिन पालक का सेवन करें। इतना ही नहीं पालक में फोलिक एसिड के साथ साथ आयरन, कैल्शियम, जिंक और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता हैं जो स्पर्म की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन पालक खानी चाहिए।
पालक के सेवन से शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहती हैं तथा शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से होता हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment