खुजली और दाद रोकने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है, जानिए

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो खुजली और दाद की समस्या से ग्रसित रहते हैं। इस समस्या के कारण उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं और उनका शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप खुजली और दाद की समस्या को रोक सकते हैं तथा अपने शरीर में स्वस्थ बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 . कच्ची हल्दी का लेप दाद खुजली में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए कच्ची हल्दी के लेप को दाद की जगह पर लगाकर लगभग आधे से एक घंटे तक रखें। इसके बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहे तो इस घरेलू उपाय का प्रयोग दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं। इससे दाद और खुजली की समस्या में जल्दी आराम मिल जाएगा।

2 .दाद और खुजली को दूर करने के लिए कच्चे लहसुन की कली का छिलका कूच लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को दाद व खुजली वाले स्थान पर लगा दें। थोड़ी देर रखने के बाद इसे साफ कर लें। इससे इस समस्या में काफी लाभ मिलता है।

3 .आप दो चम्मच मेथी को पीसकर उसमें उतनी हीं मात्रा में दूध मिलाकर एक लेप तैयार कर लें। इस लेप को दाद एवं खुजली के स्थान पर लगा कर थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर थोड़ी देर बाद उसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस घरेलू उपाय से दाद व खुजली की समस्या दूर हो जाएगी। 

4 .आप एलोवेरा के पौधे भी पत्तियों से जैल निकाल लें।  इस जैल को दाद व खुजली वाले स्थान पर दिन में 2 से 3 बार लगाएं। हर बार लगा कर थोड़ी देर तक के लिए छोड़ दें और उसके बाद ताजे पानी से उसको धो लें हैं। इस प्राकृतिक घरेलू नुस्खे से भी दाद एवं खुजली की समस्या दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment