नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के अलग-अलग मंचों पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं तो हर भारतीय के लिए एक गर्व का विषय हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची के बारे में तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
किंग अब्दुलअजीज सैश पुरस्कार:
प्रधानमंत्री मोदी को 03 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुलअजीज सैश से सम्मानित किया गया।
आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 04 जून 2016 को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा गया।
फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 फरवरी 2018 को फिलिस्तीन में 'ग्रैंड कॉलर' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। पीएम मोदी को यह सम्मान फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी को भारत और फिलिस्तीन के रिश्तों की बेहतर के लिए पीएम द्वारा उठाए गए कदमों के लिए यह सम्मान दिया गया था।
चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2018' पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान भी दिया गया था। यूएन ने मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संयुक्त रूप से 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
सियोल शांति पुरस्कार:
सियोल शांति पुरस्कार-2018 के चेयरमैन क्वॉन ई-हायोक की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर 2018 को यह फैसला लिया गया कि भारत में अमीर और गरीब के बीच के सामाजिक और आर्थिक अंतर को कम करने हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने मोदीनॉमिक्स द्वारा सराहनीय कार्य किया है जिसके चलते उन्हें सियोल शांति पुरस्कार दिया जायेगा।
फिलिप कोटलर पुरस्कार:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में पहली बार फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल सम्मान सम्मानित किया गया था।
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टले:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टले सम्मान के लिए नामित किया गया है। पीएम मोदी को यह अवॉर्ड भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ठ योगदान के लिये मोदी को इस सम्मान के लिये चुना गया ।
यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान:
संयुक्त अरब अमीरात ने 04 अप्रैल 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से नवाजने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment