आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे और मुहांसे से परेशान रहते हैं। इसके कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती हैं और देखने में अच्छा नहीं लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों के सेवन से दाग धब्बे और मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा और आपका चेहरा साफ और फ्रेश रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
नींबू का रस, अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे और मुहांसे की समस्या हैं तो आप नींबू के रस का सेवन करें। साथ ही साथ इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाग धब्बे समाप्त हो जाएंगे। क्यों की नींबू के रस में पाए जाने वाला एसिड चेहरे की गंदगी को साफ़ करने का काम करता हैं। इससे त्वचा पर प्राकृतिक चमक और निखार आ जाती हैं। नींबू के रस में विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिससे इंसान का पेट साफ़ रहता हैं और चेहरे पर मुहांसे निकलने की समस्या समाप्त हो जाती हैं।
रसभरी, दरअसल रसभरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन सी के साथ फाइबर की मात्रा भी मौजूद होती हैं जो चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने का काम करती हैं। इससे चेहरे पर मुहांसे निकलना बंध हो जाता हैं।
दही का सेवन, अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे और मुहांसे की समस्या हैं तो आप रोजाना दही का सेवन करें। साथ ही साथ इसे अपने चेहरे पर लगाएं। क्यों की दही में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं तो त्वचा की अंदर से साफ सफाई करते हैं। इससे दाग धब्बे की समस्या से छुटकारा मिल जाता हैं। साथ ही साथ इससे पेट की गर्मी भी दूर हो जाती हैं। जिसके कारण चेहरे पर मुहांसे निकलना बंध हो जाता हैं तथा इससे चेहरे पर चमक बनी रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment