साइंस डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया साइंस और टेक्नोलॉजी में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के सबसे बड़े प्लेन के बारे में जिस प्लेन के पंख का फैलाव फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
World’s Largest Plane: कुछ दिन पहले दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। यह उड़ान पूरी तरह से सफल रहा हैं। दुनिया के इस सबसे बड़े प्लेन को स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने बनाया है।
इसमें छह बोइंग 747 इंजन और 2 फ्यूजलैग्स लगे हुए हैं। यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव 117 मीटर है, जो एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा हैं।
जब इस विमान का परीक्षण हुआ तो यह विमान हवा में करीब ढाई घंटे तक रहा। इस विमान ने 304 kmph की टॉप स्पीड को छुआ और 17000 फीट के ऑल्टीट्यूड पर पहुंचा।
आपको बता दें की इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है। दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा
वतर्मान समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। जिसमे वैज्ञानिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हम। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा।
0 comments:
Post a Comment