जानिए वजाइनल इन्फेक्शन जैसे खुजली, दर्द, जलन के घरेलू उपचार

हेल्थ डेस्क: आज के समय में महिलाओं के शरीर में वजाइनल इंफेक्शन की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिससे महिलाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपचार के बारे में जिस उपचार से महिलाएं खुजली, दर्द और जलन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
गेंदे के पत्ते :
अगर किसी महिला के वजाइना के आस पास खुजली की समस्या होती हैं तो महिलाएं गेंदे के फूल के पत्ते अच्छे से पीसकर एक पेस्ट तैयार करें, उसके बाद उस पेस्ट को खुजली वाले जगह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद उसे साफ कर दें। ऐसा करने से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

दही :
दही का इस्तेमाल करने से वजाइना के संतुलन को बनाएं रखने में मदद मिलती है, जिससे आपको हर परेशानी से निजात मिलता है। इसके लिए आप रुई की मदद से दही को लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धोएं। इससे वजाइनल इंफेक्शन होने के चांस कम जाते हैं। 

एलोवेरा जैल :
एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करने से भी वजाइनल इंफेक्शन से निजात पाने में मदद मिलती है इसके लिए आप दिन में दो बार एलोवेरा जेल को प्राइवेट पार्ट में लगाएं। और उसके बाद आधा घंटे के लिए छोड़ दें, और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करके बाद में इसे साफ करें। 

नीम :
अगर आप वजाइनल इंफेक्शन की समस्या हैं तो आप नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर दिन में तीन से चार बार अच्छे से अपने प्राइवेट पार्ट को धोएं। ऐसा करने से बैड बैक्टेरिया को खत्म करने में मदद मिलती है जिससे खुजली, जलन, दर्द, आदि से छुटकारा मिल जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment