दांतों को मजबूत रखने के घरेलू उपाय क्या हैं, जानिए

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी लोग अपने दांतों को मजबूत रखना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो अपने दाँतों को मजबूत नहीं रख पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप अपनी दाँतों को मजबूत बना सकते हैं। तो आइये इसके बार में जानते हैं विस्तार से। 
एलोविरा :
एलोवेरा की पत्तियों से प्राप्त सुखदायक जेल मसूड़ों की सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इस उद्देश्य के लिए ताजा जड़ी बूटी का उपयोग करें। पत्ती के एक टुकड़े को तोड़कर अपने मसूड़ों और दांत पर रगड़ें। इसे जितनी बार चाहें उतनी बार दोहराएं। इससे आपका दांत साफ़ रहेगा तथा दांतों में मजबूती बनी रहेगी। 

लौंग का तेल :
लौंग के तेल का व्यापक रूप से दांत दर्द से राहत के लिए उपयोग किया जाता है। इससे दांतों में चमक के साथ साथ मजबूती आती हैं। आप लोंग का तेल को प्रतिदिन अपने मसूड़ों के साथ साथ दांतों पर रगड़ें। इससे आपके दांत साफ़ रहेंगे और दांतों में मजबूती रहेगी। 

कैल्शियम युक्त आहार :
दांतों को मजबूत रखने के लिए आप प्रतिदिन कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, बादाम, अंडा आदि का सेवन करें। इससे आपका दांत स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा दांतों में मजबूती बनी रहेगी। 

नींबू का रस :
अगर आपके दांतों में पीलापन हैं तथा मुंह से बदबू आती हैं तो आपके लिए नींबू का रस फायदेमंद साबित हो सकता हैं। आप नींबू के रस को प्रतिदिन सुबह के समय जागने के तुरंत बाद अपनी दांतों पर रगड़ें। इससे आपके दांत साफ़ हो जाएंगे तथा आपके दांतों में मजबूती आएगी।

0 comments:

Post a Comment