हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का होना बहुत जरुरी होता हैं। यह वहीं हार्मोन्स हैं जो पुरुषों को शारीरिक रूप से मर्द बनाता हैं। इसलिए सभी पुरुषों को इस हार्मोन के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। जब पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी हो जाती हैं तब पुरुषों को पिता बनने में भी परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय के द्वारा पुरुष अपने शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को बढ़ा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आप सुबह के नाश्ते में हाई प्रोटीन आहार का सेवन करें। इसके लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडा, हरी पत्तेदार सब्जी और नट्स ले सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट वाले ब्रेकफास्ट टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करते हैं। इस बात का सदैव ख्याल रखें।
2 .मीठा कम खाएं, क्योंकि शरीर में शर्करा के स्तर के बढ़ने से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। जब आप मीठा खाते हैं तो आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अपने आप कम हो जाता है। इस हार्मोन के स्रवण और शारीरिक विकास के लिए जितनी हो सके उतनी कम मीठी चीज़े खाएं।
3 .नींद का भी टेस्टोस्टेरॉन की प्रोडक्शन पर प्रभाव पड़ता है। आप कितने घंटे सोते है इसका प्रभाव आपके टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की प्रोडक्शन पर पड़ता है |विशेषज्ञों के अनुसार रात में कम से कम 7-8 घंटों के लिए सोना चाहिए क्योकि शरीर में 70% टेस्टोस्टेरोन निद्रावस्था में उत्पन्न होता है।
4 .एक शोध के अनुसार जो पुरुष वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करते हैं उनके टेस्टोस्टोरोन हार्मोन में 49 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। इसलिए पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने के लिए वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए।
5 .पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के उच्च स्तर को बनाएं रखने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरुरी है। जिनमे फाइबर, जिंक और मैग्नीशियम जैसे खनिज हो। क्यों की ये टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाने में मदद करते हैं।

0 comments:
Post a Comment