नई दिल्ली: आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका जाएंगे। वहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। लेकिन यूएनजीए में जाने से पहले पीएम मोदी पहले अमेरिका में टेक्सास के ह्यूस्टन शहर जाएंगे।
कहा जा रहा है कि यहां पर 50 हजार से ज्यादा लोग मोदी को सुनने के लिए जुटेंगे। सबसे खास बात ये है कि अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने कर दी है।इस कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही जा रही है। यहां दोनों देशों के संबंधों, संस्कृति और व्यापार पर बात होगी।
हाउडी मोदी का मतलब। दरअसल हाउडी शब्द शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका पूरा मतलब होता है की आप कैसे हैं? दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसी कारण नरेंद्र मोदी के अभिवादन के लिए यहां हाउडी मोदी (Howdy Modi) का प्रयोग हो रहा है। जो पूरे अमेरिका में लोगों के जुवान पर छाया हुआ हैं।
आपको बता दें की 24 सितंबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन अमेरिका में बिल एंड मेलिंडा गेस्ट फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को ग्लोबल पीसमेकर (Global Peacemaker) सम्मान से भी नवाजा जाएगा।

0 comments:
Post a Comment