पूर्णिया, मुंगेर, दरभंगा समेत 20 जिलों के किसानों को मिल रहा 49 हजार सब्सिडी

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार राज्य में प्याज के पैदावार को बढ़ाने के लिए पूर्णिया, मुंगेर, दरभंगा समेत 20 जिलों के किसानों को 50 प्रतिशत या अधिकतम 49 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ओर से विशेष उद्यानिकी फसल योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सब्सिडी देगी, ताकि मगही पान के साथ साथ प्याज के क्षेत्र का भी विस्तार किया जाये। 

मगही पान के लिए नवादा, गया, नालंदा, औरंगाबाद और शेखपुरा के किसानों को सब्सिडी दिया जा रहा हैं। जबकि प्लाज के लिए औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, कटिहार, मधुबनी, मुंगेर, मुझपरपर, नवादा, पश्चमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और वैशाली जिले के किसानों को सब्सिडी मिल रहा हैं। 

कितना मिलेगा अनुदान : प्याज की खेती के लिए राज्य के किसानों को 98 हजार की अधिकतम इकाई लागत पर 50% तक अनुदान यानी 49,000 रुपये का आर्थिक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसान ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : किसान कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले इस योजना के बारे में बिहार कृषि विभाग की संबंधित वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

0 comments:

Post a Comment