मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक गुजर रही है। जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना हैं। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की यूपी के लखनऊ, मेरठ, कानपूर, गोरखपुर, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़ गोरखपुर, चित्रकूट, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, विन्ध्याचल, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, बरेली, बस्ती समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक पूरे यूपी में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व मानसून की टर्फ लाइन मध्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने से प्रदेश में बारिश हो रही हैं। अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment