खबर के अनुसार चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। इस दौरान व्रती 36 घंटों का निर्जला उपवास रखते हैं। साथ ही साथ डूबते हुए और उगते हुए सूर्य का अर्घ्य देते हैं। इस साल 28 अक्टूबर से छठ की शुरूआत होगी।
आपको बता दें की 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ व्रत की शुरूआत होगी। वहीं 29 अक्टूबर को खरना मनाया जायेगा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा। जबकि 30 अक्टूबर को छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।
वहीं 31 अक्टूबर को छठ व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही बिहार में इस छठ महापर्व की समाप्ति हो जाएगी। बिहार में इस छठ पर्व को लेकर अभी से तैयारी चल रही हैं। छठ करने की चाहत रखते वाले लोग इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।
28 अक्टूबर से छठ, जानें पटना, नालंदा, पूर्णिया में शुभ मुहूर्त
28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार : नहाय खाय, छठ पूजा आरंभ।
29 अक्टूबर 2022, शनिवार : खरना पूजा।
30 अक्टूबर 2022, रविवार : डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य।
31 अक्टूबर 2022, सोमवार : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य।

0 comments:
Post a Comment