यूपी में पांचवां और छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मियों का डीए बढ़ा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में पांचवां और छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मियों के डीए में बढ़ोत्तरी की गई हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार यूपी में पांचवें वेतनमान वाले सभी कर्मचारियों को एक जुलाई से वेतन और महंगाई वेतन के योग का 396 प्रतिशत डीए दिया जायेगा। जबकि छठवां वेतनमान वाले कर्मचारियों को एक जुलाई से मूल वेतन का 212 प्रतिशत डीए मिलेगा।

आपको बता दें की इससे पहले योगी सरकार ने सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की थी। अब पांचवें और छठें वेतनमान वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जायेगा। इससे इन कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हो जाएगी। 

हालांकि एक जुलाई से 30 सितंबर तक इन कर्मचारियों के बढ़े हुए डीए के एरियर की राशि कार्मिक के भविष्य निधि खाते में देय आयकर और सरचार्ज की कटौती करके जमा की जाएगी। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment