पटना, सारण, सुपौल समेत 38 जिलों में निकालें जमीन के सभी दस्तावेज

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, सारण, सुपौल समेत 38 जिलों में रहने वाले लोग अपने जमीन के सभी दस्तावेज ऑनलाइन के द्वारा निकल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन के कागजातों को निकालें की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जमीन के लगान जमा करने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान जमा कर सकते हैं और जमीन के रसीद को भी आसानी से निकाल सकते हैं।

खतियान कैसे निकालें : आप वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर अपना खाना देखें पर क्लिक करें और अपनी जिला, अंचल, मौजा को सलेक्ट करते हुए खाता खसरा नंबर से जमीन के खतियान को डाउनलोड करें।

केवाला कैसे निकाले : आप वेबसाइट http://www.bhumijankari.gov.in पर जा कर Advance Search पर क्लिक करें और जमीन की जानकारी दे कर जमीन का केवाला ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। 

लगान रसीद कैसे निकालें : आप वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर भू-लगान के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर जमीन की डिटेल्स भरकर ऑनलाइन लगान जमा करें और फिर लगान रसीद डाउनलोड करें। 

जमीन का नक्शा किसे निकाले : आप  https://bhuabhilekh.bihar.gov.in/login?ref=aW5kZXgucGhw वेबसाइट पर जा कर जमीन नक्शा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment