मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, अमृतसर से बनारस, पटना, छपरा, गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने त्योहारों के इस सीजन में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, अमृतसर से बनारस, पटना, छपरा, गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। यात्रीगण IRCTC की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, अमृतसर से बनारस, पटना, छपरा, गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09097 : बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी एसी सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9.50 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 8.40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09098 : जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को जम्मू तवी से 11.20 बजे प्रस्थान कर और गुरुवार को 10.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09183 : मुंबई सेंट्रल-बनारस एसी स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10.50 बजे प्रस्थान कर और शुक्रवार को 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09184 : बनारस-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल हर शुक्रवार को बनारस से 2.30 बजे प्रस्थान कर रविवार को 04.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09523 : ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को ओखा से 10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन 10.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09524 : दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से खुलेगी और ओखा जाएगी।

ट्रेन नंबर 09417 : अहमदाबाद-पटना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 9.10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन रात 9 बजे पटना पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09418 : पटना-अहमदाबाद स्पेशल  प्रत्येक मंगलवार को 23:45 में पटना से खुलेगी और 11:20 में अहमदाबाद जाएगी।

ट्रेन नंबर 05005 : गोरखपुर-अमृतसर वीकली स्पेशल गोरखपुर से 14 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 

ट्रेन नंबर 05006 : अमृतसर-गोरखपुर वीकली स्पेशल अमृतसर से 15 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 05315 : छपरा-दिल्ली त्योहार विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी 03 अक्टूबर से 10 नवंबर, 2022 तक हर सोमवार एवं गुरुवार को छपरा से चलाई जाएगी। 

ट्रेन नंबर 05316 : दिल्ली-छपरा त्योहार विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी 04 अक्टूबर से 11 नवंबर, 2022 तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से चलाई जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment