गोरखपुर, देवरिया, उन्नाव, इटावा, बांदा समेत 49 जिलों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 8 अक्टूबर को यूपी के गोरखपुर, देवरिया, उन्नाव, इटावा, बांदा समेत 49 जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में एकबार फिर से मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया हैं। इससे राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना हैं। कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं और तापमान में गिरावट भी आ सकती हैं।

आपको बता दे की आईएमडी अलर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 8 से 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। राज्य के कई जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। वहीं कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की भी पूरी संभावना हैं। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट?

गोरखपुर, देवरिया, उन्नाव, इटावा, बांदा, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर,अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती,  महाराजगंज, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट,महोबा, झांसी, जालौन, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर,   फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, पीलीभीत, बरेली, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, अमेठी, सुल्तानपुर।

0 comments:

Post a Comment