दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत इन शहरों में बढ़ा CNG और PNG के दाम

न्यूज डेस्क: अपनी गाड़ियों में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दाम में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं पीएनजी के दाम में भी 3 रुपये की बढ़ोत्तरी की हैं। 

खबर के अनुसार दिल्ली एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में आज यानि की 8 अक्टूबर से CNG और PNG के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई हैं। वहीं करनाल, कानपुर, मुजफ्फरनगर आदि शहरों में भी इसके दाम बढ़ गए हैं। 

आपको बता दें की गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा पीएनजी के दाम बढ़कर 53.46 हो गए हैं। वहीं दिल्ली में पीएनजी के दाम 53.59 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) हो गया है। जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली में PNG के दाम 56.97 और कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में पीएनजी के दाम 56.10 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) हो गया है।

दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत इन शहरों में CNG के दाम। 

दिल्ली में CNG का नया रेट 78.61 रुपये प्रति किलो। 

गुरुग्राम में CNG का नया रेट 89.07 रुपये प्रति किलो।

रेवाड़ी में CNG का नया रेट 89.07 रुपये प्रति किलो।

कानपुर में CNG का नया रेट 89.81 रुपये प्रति किलो।

मुजफ्फरनगर में CNG का नया रेट 85.84 रुपये प्रति किलो।

करनाल और कैथल में CNG का नया रेट 87.27 रुपये प्रति किलो।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद CNG का नया रेट 81.17 रुपये प्रति किलो।

0 comments:

Post a Comment