खबर के अनुसार बरसात के इस मौसम में डेंगू मच्छर ने डंक मारना शुरू कर दिया हैं। लखनऊ में गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 42 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जिससे राजधानी लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के पार चली गई।
बता दें की प्रयागराज में डेंगू के 251 लोगों की पहचान की गई हैं। वहीं मेरठ में अब तक डेंगू के 56 मरीज मिले हैं। अगर बार बरेली की करें तो बरेली जिले में भी डेंगू के अबतक 92 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में लोगों को मच्छरों से सावधान रहनी चाहिए।
यूपी के गोरखपुर में इस सीजन 26 डेंगू मरीज की पहचान की गई हैं। जबकि कानपुर में डेंगू के 144 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। बता दें की डेंगू एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से ही होता है। इसके शुरुआती स्टेज में तेज बुखार, सिर दर्द, चकत्ते, उल्टी आना, भूख ना लगना जैसी समस्या होती हैं।

0 comments:
Post a Comment