खबर के अनुसार बिहार में एकबार फिर से मानसून का सिस्टम एक्टिव होने लगा हैं। जिससे राज्य के कई जिलों में बारिश होने की स्थिति उत्पन हो रही हैं। आज प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में बारिश होने की संभावना हैं।
आपको बता दें की बिहार के पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर, गया, सिवान, मधुबनी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी समेत अन्य जिले के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के इन जिलों में एक दो स्थान पर बारिश के साथ वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान लोग सावधान रहें तथा घर से बाहर ना निकले, वहीं बड़े पेड़ और बिजली के खंभे से भी दूरी बनाये रखें।

0 comments:
Post a Comment