खबर के अनुसार एयर एशिया अपने यात्रियों को लखनऊ से बैंकाक के लिए सस्ते टिकट का भी ऑफर दे रही हैं। यह ऑफर तीन से 15 अक्टूबर तक टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को मिलेगा। जबकि यात्रा का समय चार दिसंबर से 25 मार्च रखा गया है।
अगर आप लखनऊ से बैंकाक जाना चाहते हैं तो आप 15 अक्टूबर से ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। लखनऊ से बैंकाक के लिए आपको 7683 रुपये में फ्लाइट का टिकट मिलेगा। सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट यहां से उड़ान भरेगी।
फ्लाइट का शेड्यूल :
एयर एशिया की फ्लाइट चार दिसंबर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 11:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आएगी और सुबह 4:20 बजे बैंकाक के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह बैंकाक से एयर एशिया की फ्लाइट रात 10:35 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी।

0 comments:
Post a Comment