जाति प्रमाणपत्र क्या हैं : जाति प्रमाणपत्र एक प्रकार का दस्तावेज हैं जो किसी भी व्यक्ति के जाति को सत्यापित करता हैं। ये दस्तावेज उन नागरिकों के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं जो एससी, एसटी, ओबीसी जैसे पिछड़े समुदाय वर्ग के हैं। इस दस्तावेज से आप आरक्षण का लाभ ले सकते हैं।
आय प्रमाणपत्र क्या हैं : आय प्रमाण पत्र एक वर्ष के लिए एक परिवार की आय को प्रमाणित करता है। कई जगहों पर इस दस्तावेज की ज़रूरत पड़ती हैं।
निवास प्रमाणपत्र क्या हैं : निवास प्रमाण पत्र यानी डोमिसाइल सर्टिफिकेट (Domicile Certificate) बेहद जरूरी दस्तावेजों में से एक है। यह किसी भी व्यक्ति के स्थायी निवास को सत्यापित करता हैं।
ऐसे बनाये जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र: अगर आप उत्तर प्रदेश में जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र बनाना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश ई-साथी की ऑफिसियल वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के कुछ दिन के बाद आपका ये प्रमाणपत्र जारी कर दिया जायेगा। जिसे आप इसी वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment