पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत सभी जिलों में लगेगा स्‍मार्ट प्रीपेड मीटर

न्यूज डेस्क: बिहार में बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत सभी जिलों में स्‍मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में जैसे जैसे स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा हैं। वैसे-वैसे बिजली कंपनियों की कमाई में जबरदस्त वृद्धि हो रही हैं। पहली छमाही में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 2844 करोड़ रुपए तथा साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 3393 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया। 

आपको बता दे की बिजली कंपनी की ओर से पुराने मीटरों को हटाकर अब स्‍मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा हैं। जिससे बिजली चोरी की समस्या तो खत्म हो ही रही हैं। साथ ही साथ बिजली उपभोक्ता को समय पर बिजली बिल देना पड़ रहा हैं। 

दरअसल स्‍मार्ट प्रीपेड मीटर एक ऐसा बिजली मीटर हैं। जिसे उपभोक्ता को बिजली इस्तेमाल करने से पहले उस मीटर को रिचार्ज कराना होता हैं। बिजली उपभोक्ता जितना रिचार्ज कराएगा, वह उतनी ही बिजली खर्च कर पायेगा। अगर आप अपने मीटर को रिचार्ज नहीं करेंगे तो बिजली की सप्लाई बंद हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment