मुंबई से बनारस और अहमदाबाद से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली और छठ पर ट्रेनों में चल रही भीड़ भाड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से बनारस और अहमदाबाद जंक्शन से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। 

खबर के अनुसार मुंबई से बनारस के लिए 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जबकि बनारस से मुंबई के लिए इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक किया जायेगा। इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई हैं। 

वहीं अहमदाबाद से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। जबकि पटना से अहमदाबाद के लिए इस ट्रेन का परिचालन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक किया जायेगा। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

मुंबई से बनारस और अहमदाबाद से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09183 : मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन मुंबई से 22:50 बजे खेलेगी।

ट्रेन नंबर 09184 : बनारस-मुंबई सेन्ट्रल स्पेशल ट्रेन बनारस से 14:30 बजे खुलेगी। 

ट्रेन नंबर 09417 : अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 9:10 बजे खुलेगी। 

ट्रेन नंबर 09416 : पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन पटना से 23:45 बजे खुलेगी।

0 comments:

Post a Comment