पटना, भोजपुर, नवादा, बक्सर समेत इन जिलों में जमीन सर्वे, ऐसे भरें फॉर्म

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भोजपुर, नवादा, बक्सर समेत 18 जिलों के 100 अंचलों में दूसरे चरण का जमीन सर्वे हो रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्वे के दौरान लोगों को सर्वे फॉर्म में अपने जमीन की डिटेल्स भरकर सर्वे शिविर में जमा करना हैं।

खबर के अनुसार जिन 18 जिलों में जमीन सर्वे शुरू किया गया है उनके 100 अंचलों में प्रथम चरण के सर्वे किये जा रहे हैं। इसमें 50 अंचल उत्तर बिहार के हैं जबकि 50 अंचल दक्षिण बिहार के है। इसके लिए इन अंचलों में 196 शिविर बनाये गए हैं। 

आपको बता दें की जमीन के ब्योरा के लिए प्रपत्र-2, जबकि वंशावली 2 पृष्ठों के प्रपत्र-391 में भरना हैं और इसे भरकर सर्वे शिविर में जमा करनी हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन के द्वारा भी अपने जमीन के दस्तावेजों के साथ सर्वे फॉर्म को जमा कर सकते हैं। 

ऐसे भरें फॉर्म : जमीन के ब्योरा के लिए प्रपत्र-2 में सबसे पहले गांव का नाम, थाना, हल्का, अंचल, जिला के नाम को भरें। इसके बाद जमीन रैयत का नाम, पता, खाता नंबर, रकबा, खसरा नंबर, जमीन की चौहदी, जमीन के प्रकार, जमाबंदी संख्या आदि की जानकारी सही-सही भरकर इसे शिविर में जमा करें। 

इन 18 जिलों में दूसरे चरण का सर्वे हो रहा हैं :  पटना, भोजपुर, नवादा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर,  सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान और गोपालगंज। 

सर्वे फॉर्म के लिए वेबसाइट : https://dlrs.bihar.gov.in/docs/Form/Prapatra_2.pdf 

0 comments:

Post a Comment